धर्म/अध्यात्म – Divy Vichar | दिव्य विचार

1000 बच्चों को बांटी पुस्तकें, आरक्षण बचाने का संकल्प
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने धूमधाम से मनाया डॉ आंबेडकर जयंती

लखनऊ। आरक्षण समर्थकों ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई । इस दौरान 1000 बच्चों को कॉपी किताब और पेंसिल का वितरण कर बाबा साहब की शिक्षा को सशक्तिकरण की दिशा में शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो के विचार को आगे बढ़ाया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अनुयायियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह से ही बाबा साहब के अनुयायियों को पानी की बोतलों का वितरण किया गया, साथ ही 10 कुंतल भोजन, फल एवं मिष्ठान का भी व्यापक रूप से वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में समिति द्वारा 1000 बच्चों को कॉपी, पेंसिल एवं पुस्तकें वितरित की गईं। समिति ने यह भी घोषणा की कि यह शिक्षा सहयोग अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जा सके।

इस अवसर पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के प्रमुख संयोजक अवधेश कुमार वर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर शिक्षा को सशक्तिकरण, समानता और सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम मानते थे। उनका संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भीम गीत एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न आयोजन भी किए गए। समिति के पदाधिकारियों ने सभी लोगों से ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की अपील की। सुबह से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा। करीब 10 कुंतल से अधिक भोजन और फल बांटा गया।

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजकों  अवधेश कुमार वर्मा,  रामसबद जैसवारा , आरपी केन,  पी एम प्रभाकर, अजय कुमार,  श्यामलाल, बनी सिंह , लेखराम, दिनेश कुमार, प्रेमचंद, जितेंद्र कुमार ,प्रभु शंकर ,निवास राव, अमित, रीना रजक अनीता, अंजली गौतम, धीरेंद्र कुमार, एमके अहिरवार, आदर्श कौशल, यदुनाथ, राम कमलेश कुमार ,सुनील कनौजिया, चमन लाल, राम अवतार, रचित रावत आदि ने बाबा साहब द्वारा बताई गई संवैधानिक व्यवस्था को आत्मसात करने का संकल्प लिया ।

बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने, आरक्षण बचाने का संकल्प
बाबा साहब डॉ आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

लखनऊ। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर उनके सपनों का भारत बनाने और आरक्षण बचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत 13 अप्रैल की संध्या लगभग 6 बजे ‘जय भीम’ के जोशीले गीतों के साथ हुई। पूर्व संध्या पर आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध भीम गीत गायक राम निवास पासवान ने अपनी पूरी मंडली के साथ प्रस्तुति दी। उनके गीतों ने पूरे स्मारक स्थल को भीममय कर दिया और उपस्थित जनसमूह में जबरदस्त उत्साह भर दिया। कार्यक्रम स्थल ‘जय भीम’ के नारों और गीतों से गूंज उठा, जिससे एक प्रेरणादायक और भावनात्मक वातावरण का निर्माण हुआ।समिति के मुख्य  संयोजक अवधेश कुमार वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन 13 अप्रैल से प्रारंभ होकर 14 अप्रैल तक लगातार दो दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम के दूसरे दिन 14 अप्रैल को बाबा साहब के अनुयायियों के बीच लगभग 10 कुंतल भोजन, फल एवं मिष्ठान वितरण किया जाएगा, जिससे सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश दिया जाएगा। इससे पूर्व आयोजित बैठक में समिति के प्रमुख पदाधिकारियों डॉ. राम सबद जैसवारा, आर.पी. केन, पीएम प्रभाकर, प्रेम चंद्र, लेखराम, बन्नी सिंह, नेकी राम, बिंदा प्रसाद, अजय कुमार आदर्श कोसल एवं धीरेंद्र कुमार सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया और कार्यक्रम की जिम्मेदारियों का विभाजन किया गया। समिति ने प्रदेश के सभी आरक्षण समर्थकों एवं बाबा साहब के अनुयायियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करें और बाबा साहब को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें। यह आयोजन न केवल बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता का भी एक सशक्त प्रयास है।

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का निधन
मुंबई । प्रसिद्ध गायिका  आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं ।  उन्होंने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक दिन पहले ही उन्हें सीने में इंफेक्शन की शिकायत के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया को बताया कि मां नहीं रहीं, उनका सोमवार को सुबह 11 बजे से लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे और शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा । आशा भोसले और बड़ी बहन लता मंगेशकर के निधन की उम्र एक ही है। लता मंगेशकर ने 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी तो वहीं  आशा भोसले ने भी 92 साल की उम्र ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दोनों ने एक ही दिन यानी रविवार को ही इस जग को अलविदा कहा था।

आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ। वे प्रसिद्ध गायक और रंगमंच कलाकार दीनानाथ मंगेशकर की बेटी थीं। छोटी उम्र से ही आशा और लता ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली। 1943 में उन्होंने मराठी फिल्म ‘माझा बाल’ में पहला गीत गाया, जबकि 1948 में हिंदी फिल्म ‘चुनरिया’ के गीत ‘सावन आया’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। आशा भोसले ने 20 से ज्यादा भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए ।

सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का काशी की धरा पर मंचन
सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित महानाट्य कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व एमपी के सीएम मोहन यादव

वाराणसी।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित महानाट्य कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा के महानायक सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित महानाट्य का आज काशी की धरा पर मंचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस आयोजन ने मां गंगा के तट पर बाबा विश्वनाथ की पावन धरा को महाकाल की धरा उज्जैन के साथ एक सांस्कृतिक एकता के बंधन से जोड़ने का काम किया है। इसके लिए मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, सांस्कृतिक विभाग के पदाधिकारियों और इस आयोजन से जुड़े सभी कलाकारों का उत्तर प्रदेश में काशी की धरा पर स्वागत करता हूं।

मुख्यमंत्री ने काशी और उज्जैन नगरी के संबंध को रेखांकित करते हुए कहा कि जिस तरह से भारतीय परंपरा में भाई-भाई के संबंध के आदर्श रूप में भगवान राम-लक्ष्मण और कृष्ण-बलराम की जोड़ियां प्रसिद्ध हैं, वैसे ही नाथ संप्रदाय में दीक्षित संत भर्तृहरि और सम्राट विक्रमादित्य की जोड़ी भी प्रसिद्ध है। सम्राट विक्रमादित्य की कर्मस्थली जहां उज्जैन थी, तो वहीं संत भर्तृहरि की साधनास्थली काशी के गंगा तट पार स्थित है। काशी के ठीक उस पार चुनार का किला उनके ही तप और आशीर्वाद से संभव हुआ था। यूपी सरकार चुनार के किले के सौंदर्यीकरण और संरक्षण का कार्य कर रही है।

सीएम योगी ने कहा कि यह आयोजन भारतीय कालगणना की नगरी उज्जैन और पंचांग निर्माण की नगरी काशी का सम्मिलन है, जो भारत की कालगणना की परंपरा को वैश्विक स्तर पर स्थापित करेगा। वर्ष 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से देश के पारंपरिक ज्ञान और कौशल का विकास किया जा रहा है, उसे आज पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है। भारतीय परंपरा का योग हो या आयुष, आज पूरा विश्व उसे स्वीकार कर रहा है। कुंभ की परंपरा हजारों वर्ष पुरानी है, लेकिन वर्ष 2019 में जब प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में इसका भव्य आयोजन किया गया तो पूरा विश्व इसमें सहभागी बना। पूरी दुनिया से 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज की धरा पर महाकुंभ में आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के बाद से देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालु हर वर्ष काशी और अयोध्या आ रहे हैं। अयोध्या नगरी के पुनरुत्थान में भी महाराज विक्रमादित्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 2000 वर्ष पहले अयोध्या नगरी को खोजने का कार्य सम्राट विक्रमादित्य ने ही किया था। प्रभु श्रीराम के पुत्र लव के बाद सबसे पहले श्रीराम मंदिर भी सम्राट विक्रमादित्य ने बनवाया था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सम्राट विक्रमादित्य के प्रयासों को ही आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित इस नाट्य प्रस्तुति को केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि नाटक, कला और सिनेमा समाज को दिशा देने का माध्यम होते हैं और कलाकारों द्वारा निभाए गए पात्र युवाओं के लिए प्रेरणा बनते हैं। मैं सिनेमा निर्माताओं को भी सुझाव देता हूं कि सकारात्मक चरित्रों को ही नायक के रूप में प्रस्तुत करना चाहिए। एक कालखंड था, जब सिनेमा नकारात्मक चरित्रों को नायक के रूप में स्थापित करता था। इसका परिणाम यह हुआ कि देश की एक पीढ़ी इससे प्रभावित होकर बर्बाद हो गई।

मुख्यमंत्री ने इस नाट्य रूपांतरण को भारतीय संस्कृति, पराक्रम, दानवीरता, न्याय व्यवस्था और सुशासन जैसे मूल्यों को पुनर्जीवित करने का माध्यम बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह प्रयास आज की नई पीढ़ी को अपने प्राचीन सांस्कृतिक मूल्य और आदर्शों से जोड़ने के वृहद अभियान का एक हिस्सा है। इस सराहनीय प्रयास के लिए उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, संस्कृत विभाग और सभी कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

होली मिलन समारोह में गीतों पर झूमे लोग
यादव विकास सेवा संस्थान ने लिया एकजुटता का संकल्प

लखनऊ। राजधानी के गोमती नगर स्थित विनम्र-3 स्थित सामुदायिक केंद्र में रविवार को यादव विकास सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश की ओर से ‘छठवाँ होली मिलन समारोह’ धूमधाम और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लखनऊ और आस-पास के क्षेत्रों से समाज के भारी संख्या में लोग सपरिवार शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए पारंपरिक फाग गीतों और लोक नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। होली खेले बृज में नंदलाल गीत पर फूलों की होली खेली गई।

संस्थान के संरक्षक सुरेश यादव, राजकीय निर्माण निगम के पूर्व एमडी श्री आर एन यादव ने कहा कि होली का पर्व हमें मनमुटाव भुलाकर प्रेम के साथ रहने का संदेश देता है। यह वार्षिक आयोजन समाज की एकजुटता को और मजबूत करने का एक सफल प्रयास रहा है। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने फूलों और रंगों की होली का आनंद लिया।कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर मन मोह लिया, आराध्या यादव क्विज, अखिल यादव कविता, गौरी आराध्या यादव डांस, आयुष यादव कविता, आस्था यादव डांस, हर्ष यादव गीता का श्लोक, अवनि यादव डांस, अनुभव कृष्णा यादव गाना, रंजना यादव ने स्पीच देकर अपनी प्रतिभा के जलवे बिखेरे। इस दौरान समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अमित यादव, महामंत्री राम सजीवन यादव ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

सीएम योगी ने श्रीराम मंदिर व हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन
एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, श्रीरामलला के चरणों में झुकाया शीश

सीएम योगी ने श्रीराम मंदिर परिसर में निर्माण कार्यों की प्रगति की भी ली जानकारी

अयोध्या।  गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले संकटमोचन हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। इसके बाद सीएम योगी ने श्रीराम मंदिर में श्रीरामलला के चरणों में शीश झुकाया। उन्होंने श्रीराम मंदिर परिसर के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत संकटमोचन हनुमानगढ़ी मंदिर से की। उन्होंने यहां विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की। यहां से निकल कर मुख्यमंत्री श्रीराम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीरामलला के दर्शन किए, आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने संतों से भी की मुलाकात, पूछा कुशलक्षेम

मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में संतों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री यहां सबसे पहले महंत प्रेमदास जी महाराज से मिले। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अन्य संतों से भी मिलकर उनका हालचाल जाना। इससे पहले मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन पर रामकथा पार्क हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री/कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, चंद्रभानु पासवान, अमित सिंह चौहान, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय आदि मौजूद रहे।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के आशीर्वाद से होगा नकली संतों का अंत: अखिलेश
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिले अखिलेश यादव

लखनऊ।। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिलने पहुंचे। दोनों की करीब 20 मिनट बातचीत हुई। बाहर निकले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि  शंकराचार्य से आशीर्वाद और ज्ञान लेने हम लोग यहां पहुंचे हैं। पूजनीय शंकराचार्य का आशीर्वाद मिलने से नकली संतों का अंत होने जा रहा है।

उन्होनें कहा कि समाजवादी सरकार थी तो उस समय गाय की सेवा को लेकर हम लोगों ने बहुत फैसले लिए। भविष्य में भी जो कुछ कर सकते हैं गाय की सेवा के लिए वह करेंगे। इस प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सरकार ही नहीं चल रही। आर एस एस  की जो बैठक हुई है उसमें सुनने में आया है कि दोनों डिप्टी सीएम को डपट के बाहर निकाल दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के गलत फैसले की वजह से आज लोगों को लकड़ी पर खाना बनाना पड़ रहा है, घरों में चूल्हे तैयार करने पड़ेंगे। एलपीजी जो नहीं उपलब्ध हो पा रही है इसकी पूरी जिम्मेदार भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार है।

काशी विश्वनाथ मंदिर में 15 मार्च से गूंजेंगे फूलदेई के पारंपरिक गीत
उत्तरकाशी। काशी विश्वनाथ मंदिर गुरुकुलम की ओर से लोकपर्व फूलदेई की परंपरा कायम है। आगामी 15 से 22 मार्च तक आठ दिवसीय अठूड़ पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। जिला मुख्यालय के 30 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।
काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी ने बताया कि यह महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और युवा पीढ़ी के सहभाग का एक सुंदर संगम है। काशी विश्वनाथ गुरुकुलम के विद्यार्थी पारंपरिक विधि-विधान के साथ लगातार आठ दिनों तक फ्योंली एवं अन्य स्थानीय पुष्पों को घरों की देहरी और बाबा विश्वनाथ के चरणों में अर्पित करेंगे। यह बच्चे ढोल-दमांऊ के साथ फूलदेई की देवडोली बनाकर नगरवासियों के घर पर पहुंचते हैं। जनपद की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करेंगे। महोत्सव के दौरान सभी प्रतिभागी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर परिसर में एकत्रित होकर फूलदेई के पारंपरिक गीतों का सामूहिक गायन भी।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खेली फूलों की होली
पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव सहित अन्य लोग रहे मौजूद

सैफई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैफई में फूलों की होली खेली। उन्होंने सामाजिक सौहार्द बढ़ाने और समरसता कायम रखने की अपील की।

समारोह में मौजूद पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि होली हमें एकजुटता का संदेश देती है। सभी लोग एकजुट होकर जुल्मी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें।। इस दौरान सांसद डिंपल यादव सहित परिवार के अन्य नेता मौजूद रहे। विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।

गोसेवा में रमे सीएम योगी, गोवंश को खिलाया गुड़-रोटी
नामों से पुकार कर, स्नेहिल थपकी देकर गायों-गोवंश को खूब दुलारा मुख्यमंत्री ने

गोरखपुर।  गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह जनता दर्शन लगाकर जनसेवा करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर की गोशाला में जाकर गोसेवा में भी रमे रहे। उन्होंने नामों से पुकार कर, स्नेहिल थपकी देकर गायों-गोवंश को खूब दुलारा, उन्हें गुड़-रोटी खिलाया और गोशाला के कार्यकर्ताओं को गोवंश की समुचित देखभाल के निर्देश दिए।

गोरखनाथ मंदिर प्रवास पर मंगलवार प्रातःकाल सीएम योगी की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जब भी गोरखनाथ मंदिर में होते हैं तो गोसेवा उनकी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा रहती है। मंगलवार सुबह भी वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया।

गोशाला में सीएम योगी ने चारों तरफ भ्रमण करते हुए श्यामा, गौरी, गंगा, भोला आदि नामों से गोवंश को पुकारा। उनकी आवाज इन गोवंश के लिए जानी पहचानी है। प्यार भरी पुकार सुनते ही कई गोवंश दौड़ते-कूदते उनके पास आ गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी के माथे पर हाथ फेरा, उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाया। इसी क्रम में उन्होंने भोले नामक एक विशाल नंदी को स्नेह की थपकी देते हुए गुड़-रोटी खिलाया। उसके शरीर पर लगी धूल-मिट्टी को पहले अपने हाथों से साफ किया और फिर गोशाला कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि भोले के शरीर को सूखे कपड़े से साफ कर दिया जाए। मंदिर की गोशाला में सीएम योगी ने मोर पर भी स्नेह बरसाया और उसे अपने हाथों से रोटी खिलाई।