राजनीति – Divy Vichar | दिव्य विचार
सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री
विधायक दल के नेता चुने गए, बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे , बुधवार को लेंगे शपथ ।
तृणमूल व वामपंथी गुंडों का इलाज सिर्फ भाजपा के पासः योगी आदित्यनाथ
पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सोनामुखी, नंदकुमार व कांथी दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों में किया विशाल जनसभाओं को संबोधित
सोनामुखी/पूर्वी मेदिनीपुर।। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरे। सोनामुखी, नंदकुमार व कांथी दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित तीन जनसभाओं में कांग्रेस, वामपंथी दलों व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने टीएमसी के ‘मां-माटी-मानुष’ के नारे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आज बंगाल में मां-बहन असुरक्षित हैं, माटी घुसपैठियों के कब्जे में और मानुष भयभीत व असहाय है। बंगाल में तृणमूल व वामपंथी गुंडों का उपचार सिर्फ भाजपा के पास है। टीएमसी का पूरा मतलब तुष्टिकरण, माफियाराज और कट मनी है। सीएम ने कोलकाता के मेयर को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बंगाल की जनता उर्दू नहीं, बांग्ला ही बोलेगी। यहां कठमुल्लापन की संस्कृति नहीं चलने दी जाएगी।
सीएम योगी ने कहा कि तृणमूल के शासन में यहां बहुत तांडव हुआ है। हमारे कार्यकर्ता सुमन को गोली मार दी गई, सुशोभन का हाथ काट दिया गया। कई कार्यकर्ताओं के घर उजाड़ दिए गए। तृणमूल की गुंडागर्दी के ऐसे अनगिनत उदाहरण भरे पड़े हैं। सीएम ने बंगालवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि दिल्ली में मोदी जी हैं, पश्चिम बंगाल में भी आप भाजपा सरकार लाइए, डबल इंजन सरकार दंगाइयों का इलाज कर देगी। तृणमूल व वामपंथी गुंडों का उपचार केवल भाजपा सरकार के पास है।
*बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर ममता मौन*
सीएम योगी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के कत्लेआम पर ममता दीदी मौन रहीं। भय था कि बोलने पर उनका मुस्लिम वोट न खिसक जाए। वोटबैंक के सौदागर बंगाल की डेमोग्रॉफी को बदलना चाहते हैं। मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, नादिया, बीरभूम व हावड़ा जैसे जिलों में सामाजिक संतुलन बिगाड़ने की चेष्टा हो रही है। लगभग 570 किमी सीमा पर फेंसिंग जरूरी है, ताकि अवैध गतिविधियों व घुसपैठ पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। कांग्रेस, वामपंथी दलों और तृणमूल कांग्रेस को भावी पीढ़ी के साथ खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जा सकती। ये लोग नवरात्रि आयोजन में व्यवधान पैदा करते हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। हम सब मिलकर बंगाल का पुराना वैभव लौटा सकते हैं। मैं इसी आह्वान के साथ आपके बीच आया हूं।
*बंगाल की दुर्दशा को देखकर होता है दुख*
मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल की दुर्दशा को देखकर दुख होता है। बंगाल भारत के अध्यात्म, संस्कृति, कला-शिक्षा की धरती है। इस धरती ने उच्चकोटि के आध्यात्मिक साधक दिए हैं। अपनी उद्यमिता, परिश्रम, कल-कारखानों, युवाओं की प्रतिभा, श्रमिकों के श्रम से बंगाल एक समय भारत की जीडीपी का बड़ा हिस्सा उपलब्ध कराता था, लेकिन पहले कांग्रेस, फिर वामपंथ और 15 वर्ष से तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल को कंगाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उत्तर प्रदेश में आलू उत्पादक किसानों को 15-16 रुपये किलो का दाम मिल रहा है, जबकि यहां सिर्फ एक से डेढ़ रुपये। यहां किसान कर्ज लेने को मजबूर है। टीएमसी सरकार बंगाल को फिर से उसी त्रासदी की ओर ले जा रही है, जिसका उल्लेख आनंद मंठ के माध्यम से बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने किया था। उस समय अकाल था, लेकिन आज सरकार द्वारा पाले गए गुंडे शोषण कर रहे हैं।
*तृणमूल ने खड़ा किया बंगाल की पहचान का संकट*
सीएम योगी ने कहा कि तृणमूल ने बंगाल की पहचान को संकट में लाकर खड़ा कर दिया। पीएम मोदी गरीबों के मकान, राशन, स्वास्थ्य, किसान, गांव के विकास के लिए जो पैसा भेजते हैं, वो पैसा टीएमसी के गुंडे हजम कर जाते हैं। आज यूपी में 40 हजार बड़े उद्योग व 96 लाख एमएसएमई यूनिट कार्यरत हैं। हमने एमएसएमई में 3 करोड़, बड़े उद्योगों में 65 लाख और सरकारी विभागों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को नौकरी दी है। बंगाल की तृणमूल सरकार बताए, 15 वर्ष में कितने नौजवानों को नौकरी दी। 12 हजार एमएसएमई यूनिट बंद होने के साथ ही बड़े पैमाने पर बंगाल से उद्योग पलायन कर रहे हैं।
*9 साल पहले यही हाल यूपी का था*
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो अराजकता, अव्यवस्था, गुंडागर्दी आज पश्चिम बंगाल में है, 9 वर्ष पहले वही स्थिति उत्तर प्रदेश में भी थी। वहां त्योहारों के पहले दंगे होते थे, महीनों कर्फ्यू रहता था। गुंडे-माफिया समानांतर सत्ता संचालन करते थे। 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश में जनता-जनार्दन ने डबल इंजन सरकार बनाई तो आज यूपी में तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण है। सरकार नौजवान, गरीब, महिला, किसान, श्रमिक समेत सभी वर्गों के सम्मान के लिए कार्य कर रही है। यूपी में नो कर्फ्यू-नो दंगा, वहां सब है चंगा। यूपी के सभी गुंडे-माफिया जहन्नुम की यात्रा पर चले गए। यूपी भारत की इकॉनमी में ग्रोथ इंजन के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है।
*माफिया का इलाज भी करता है यूपी का बुलडोजर*
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कोलकाता का मेयर चुनौती देता है, कहता है कि बंगाल की आधी आबादी उर्दू बोलेगी, यानी बांग्ला और बंगाली पहचान को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। यह एक साजिश है और इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। जो लोग कहते हैं कि यहां उर्दू बोली जाएगी, उन्हें स्पष्ट कर दो कि बंगाल में बांग्ला ही बोली जाएगी। भारत में मां काली-मां गंगा की पूजा होगी और बंगाल का हर नागरिक भी जय श्रीराम का उद्घोष करेगा। बंगाल की कला, संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत, बहन-बेटियों की सुरक्षा और युवाओं के रोजगार के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा, उसे उत्तर प्रदेश का बुलडोजर सख्त जवाब देगा। यूपी का बुलडोजर केवल सड़कें बनाने तक सीमित नहीं है, यह माफिया का इलाज भी करता है। और, यह बुलडोजर वहीं प्रभावी ढंग से चलता है, जहां डबल इंजन सरकार की रफ्तार और संकल्प मौजूद होता है।
*हर घर पर भगवा लहराता दिखाई देगा*
सीएम योगी ने कहा कि यूपी में अब सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाती। मस्जिदों से शोरगुल नहीं होता। गोहत्या पर प्रतिबंध है। यूपी में अब लव जेहाद-लैंड जेहाद नहीं है। वह रामराज्य की स्थापना भूमि है। कांग्रेस, टीएमसी, सपा व राजद ने राम मंदिर का विरोध किया, लेकिन रामभक्तों के कारण अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया। जिस दिन 145 करोड़ का भारत मोदी जी की आवाज में आवाज मिलाकर चलेगा, भारत विरोधी ताकतों के हौसले पस्त हो जाएंगे और हर घर पर भगवा लहराता दिखाई देगा।
*बंगाल की धरती पर राष्ट्रनायकों का किया स्मरण*
मुख्यमंत्री ने खुदीराम बोस को याद कर कहा कि देश की आजादी के लिए उन्होंने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने उद्घोष किया था कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। बंगाल ने स्वामी विवेकानंद जैसा संन्यासी दिया, जिन्होंने ‘गर्व से कहो, मैं हिंदू हूं’ का भाव जगाया। बंगाल रामकृष्ण परमहंस, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, लाहिड़ी महाशय व भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद की धरती है, लेकिन भारत की संस्कृति की आत्मा और राष्ट्रवाद की धरती बंगाल को तृणमूल कांग्रेस ने तुष्टिकरण, लूट-खसोट, अराजकता की धरती बनाकर रख दिया।
*परिवर्तन की राह पर चल पड़ा है बंगाल*
सीएम योगी ने बंगाल की धरती पर राष्ट्रगान के रचयिता गुरुदेव रविंद्र नाथ ठाकुर व राष्ट्रगीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को भी याद किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम ने जनचेतना को जागरूक कर हर भारतवासी के मन में स्वाधीनता की अलख जगाई। स्वाधीनता में अमर मंत्र बनकर वंदे मातरम ने भारत को एकता के सूत्र में जोड़ा। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मैं विश्वास से कह रहा हूं कि बंगाल परिवर्तन की नई राह पर चल पड़ा है।
*जहां भी है भाजपा सरकार, वहां हर वर्ग का सम्मान*
सीएम योगी ने बंगाल के मतदाताओं से कहा कि जिस भी राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार आई है, वहां इंफ्रास्ट्रक्चर, नौकरी, रोजगार, बेटियों व व्यापारियों की सुरक्षा हुई है। हर किसी को सुरक्षा की गारंटी है। किसानों का सम्मान, गरीब के आगे बढ़ने की संभावनाएं हैं। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों का भी जिक्र किया। कहा कि बंगाल में सारी संभावनाएं हैं, बस मतदाताओं के समर्थन व आशीर्वाद की आवश्यकता है। 1905 में जब ब्रिटिशर द्वारा बंगाल विभाजन की साजिश रची गई थी, तब बंगाल ने आह्वान किया था कि हम विभाजित नहीं होंगे। उस समय बंगाल से स्वदेशी की हुंकार निकली थी और पूरे भारत को स्वाधीनता आंदोलन से जोड़ने का कार्य किया था।
कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री
पर्यवेक्षक के रूप में शिवराज सिंह चौहान पहुंचे पटना
पटना। बिहार की सियासत इस समय बेहद अहम मोड़ पर खड़ी है। यहां नए मुख्यमंत्री चयन की कवायद शुरू हो गई है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 तारीख तक इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन लगभग तय माना जा रहा है। इस संभावित बदलाव के साथ ही सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बिहार की कमान किसके हाथ में जाएगी।  चर्चा है कि इस बार मुख्यमंत्री पद भारतीय जनता पार्टी के खाते में जा सकता है, जबकि जेडीयू को उपमुख्यमंत्री पद से संतुष्ट होना पड़ सकता है।
सामाजिक न्याय, जाति जनगणना और ओबीसी अधिकारों को लेकर कांग्रेस का ऐलान
यूपी में मनोज यादव के नेतृत में चलेगा ओबीसी महिलाओं को आरक्षण दिलाने का अभियान
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर कांग्रेस ओबीसी विभाग ने लिए कई संकल्प
लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग द्वारा देश के इतिहास में सामाजिक क्रांति के अगुआ महात्मा ज्योतिबा फुले  के 200वीं जयंती को वैज्ञानिक जाति जनगणना दिवस ” के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम  में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी वर्गो को उनकी आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी वाले भागीदारी न्याय आंदोलन की अगुआई करने के लिए मल्लिकार्जुन खरगे  और नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गाँधी  का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को ओबीसी की जातिगत जनगणना, ओबीसी महिलाओं की सभी लोकसभा सीटों में आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी के लिए गाँव गाँव, चौराहे चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की ।
कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिन्द  ने बताया कि डॉ. अम्बेडकर  के गुरु महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने पिछड़े दलित आदिवासी समाज को शिक्षित और सक्षम बनाने के लिए जीवन भर त्याग और संघर्ष किया, अनिल जय हिन्द ने सरकार को चेताया कि महिलाओं को उनके हिस्सेदारी से वँचित करने की मनुवादी सोंच के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं कार्यकर्ताओं के लिए राहुल गाँधी जी के सन्देश भी पढ़ कर सुनाया।
कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा है आज नई शुरुआत हुई है। उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्ग की महिलाओं को आरक्षण में हिस्सेदारी दिलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। महिलाओं को जागरूक करके भाजपा सरकार की मनमानी पर रोक लगाई जाएगी और आगामी चुनाव में उसे सत्ता से बेदखल किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि समता मूलक समाज की स्थापना के लिए हमें इसी तरह एकजुटता और धैर्य से काम करने की जरूरत है। ताकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा  ने जिस भरोसे के साथ उत्तर प्रदेश संगठन में सामाजिक न्याय के मूल्यों की नींव रखी थीं,उसे निश्चित तौर पर पूरा किया जा सके।
तेलंगाना के मंत्री का सम्मान
कार्यक्रम में तेलंगाना कांग्रेस सरकार में परिवहन एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री पोन्नम प्रभाकर को जनगणना को वैज्ञानिक तरीके से कराने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार को तेलंगाना मॉडल अपना कर पिछड़ों को देश के सभी संस्थाओं -संसाधनों में आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी देकर उनके साथ न्याय करना चाहिए। कांग्रेस महासचिव/ उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछड़ों को जोड़ने के लिए पार्टी पूरी तरह प्रतिबद्ध है,आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी सुनिश्चित किया जायेगा। झारखण्ड प्रभारी के. राजू ने राहुल गाँधी जी के भागीदारी के मुद्दे को उत्तर प्रदेश में मज़बूत करने के लिए पिछड़ा वर्ग विभाग, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सराहना किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, संसद राकेश राठौर, राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा (नेता, कांग्रेस विधानमंडल दल), रवि प्रकाश वर्मा (पूर्व सांसद), वीरेंद्र चौधरी विधायक, अजय कुमार लल्लू (कांग्रेस महासचिव प्रभारी ओड़िसा ),जितेन्द्र बघेल (राष्ट्रीय सचिव ), शाहनवाज़ आलम (राष्ट्रीय सचिव ), सुशील पासी (राष्ट्रीय सचिव ),पूर्व मंत्री मसूद अहमद,अनिल यादव,मनोज यादव, देवेंद्र निषाद, डॉ. राहुल राजभर, प्रतिभा अटल पाल,जितेंद्र पटेल,ममता राजपूत, डॉ. राजकुमार मौर्या,राहुल राय प्रजापति,सूर्यकेश विश्वकर्मा,संकल्प नंदन आदि मौजूद रहे।
भाजपा ने बनाया प्रीपेड पीड़ित: अखिलेश
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कहर की वजह से उत्तर प्रदेश में पीड़ित लोगों की एक नई श्रेणी बन गई है, जिसका नाम है ‘प्रीपेड पीड़ित’। ‘प्रीपेड पीड़ित’ का मतलब ये है कि जो लोग बिजली के प्रीपेड मीटर लगाकर बैठे हैं वो स्मार्ट मीटर की ख़ामियों की वजह से बिजली कट जाने पर अंधेरे और गर्मी का संकट झेलने को मजबूर हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि जब बिजली खाते में बिजली के इस्तेमाल करने से पहले ही पैसा जमा हो जाता है तो फिर सरकार और कंपनी जनता को क्यों परेशान कर रही है। बिजली कंपनियों को तो पैसा पहले ही मिल जाता है, फिर उन्हें आम जनता की चिंता करने की क्या पड़ी है। बेचारी जनता दर-दर भटकने पर मजबूर है लेकिन सरकार और कंपनियाँ के सामने कोई सुनवाई नहीं है क्योंकि वो पहले से ही मिलीभगत करके पैसे कमा के बैठी हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि सच तो ये है कि भाजपा राज में अब जनता ‘उपभोक्ता’ नहीं रह गई है, ‘उपभुगता’ हो गई है क्योंकि वो हेराफेरी से बनी भाजपा सरकार के दुष्परिणामों को ‘भुगतने’ पर मजबूर है। इसी कारण पीडीए की संख्या भी लगातार बढ़ रही है क्योंकि हम हमेशा कहते हैं और आज भी कह रहे हैंः जो पीड़ित, वो पीडीए।
अखिलेश यादव ने कहा कि अब पीडीए में जुड़े ये नये ‘प्रीपेड पीड़ित’ कह रहे हैं कि चिंता न करें, बुरे दिन जानेवाले हैं। पीड़ित सरकार आएगी, सबको बिजली दिलवाएगी।
एकजुट होकर कांग्रेस को आगे बढ़ाएं, तभी बदलाव होगा- मीरा कुमार
नई पीढ़ी के लिए मिसाल है जगजीवन राम का जीवन और संघर्ष
लखनऊ। पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदेश मुख्यालय में आयोजित समारोह में कांग्रेस की नीतियों, दलितों की एकजुटता और भविष्य की तस्वीर पर मंथन हुआ। अपील की गई कि एकजुट होकर कांग्रेस के साथ आएं, तभी बदलाव दिखेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार ने ने लखनऊ की तहजीब की तारीफ की। आए हुए कांग्रेसजनों का स्वागत किया। कानपुर को अपना ननिहाल बताते हुए खुद के रिश्तों की दुहाई दी। जगजीवन राम के जीवन और संघर्ष की कहानी सुनाते हुए भावुक हो गईं।
उन्होंने कहा कि छुआ-छूत, ऊंच-नीच की भावना समाज रूपी पेड़ में अमर बेल की तरह लिपटी हुई है, जो समाज को कमजोर कर रही है। हमें इससे ऊपर उठकर देश के विकास के लिए एकजुट होना होगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की तारीफ करते हुए कहा कि तकनीकी गड़बड़ी न होती तो वह सांसद होते। कहा कि अभी बहुत कुछ करना बाकी है। यूपी के कांग्रेस से बड़ी उम्मीद है। भीड़ की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह उद्घोष और सैलाब कांग्रेस को ऊर्जा देगा। उन्होंने कहा कि वह कई देशों में जा चुकी हैं, लेकिन वहां सामाजिक न्याय की जरूरत नहीं पड़ती। ऐसे में भारत में ही यह समस्या क्यों है, इस पर सभी को विचार करने की जरूरत है। आजादी मिले कई साल बीच गए हैं, लेकिन अभी अमीरी- गरीबी की खांई नहीं पटी है। अंग्रेज जाते वक्त बंटवारा करके पाकिस्तान बनवा दिया और हिंदुस्तान के समाज
को बांट दिया। उन्होंने जगजीवन राम से जुड़े संस्मरण बताएं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस से जुड़ रहे युवाओं की ताकत भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी। 2027 का चुनाव कांग्रेस के हक में होगा। यह चुनाव कांग्रेस को बहुमत देगा। इस चुनाव के बाद कांग्रेस का वनवास खत्म होगा। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि जगजीवन राम का जीवन साहस और अटूट संकल्प सिखाता है। जगजीवन राम के विचारों पर चलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी समतामूलक समाज के निर्माण में लगे हैं। मैके पर संसद तनुज पूनिया, उज्जवल रमण सिंह, अंशुल अभिजीत, मनोज यादव, अनामिका यादव, शिव पांडेय, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन मनीष हिंदवी ने किया।
दलित ही नहीं ब्राह्मण समाज पर भी संकट- प्रो रतन लाल
मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो0 रतन लाल ने जगजीवन राम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि स्व अटल बिहारी बाजपेई ने सरकारी कर्मचारियों की पेंशन छीन ली और वर्तमान सरकार नौकरी छीनने पर अमादा है। सरकारी नौकरियों में
सर्वाधिक संख्या सवर्णों की रही है और नौकरी और पदों की संख्या कम होने से नुकसान भी इसी वर्ग के लोगों का है। उन्होंने सवाल किया कि जब नौकरियां कम होंगी तो ब्राह्मण समाज क्या करेगा? इसलिए दलित ही नहीं ब्राह्मण समाज को
भी सावधान होना होगा। भाजपा कभी भी ब्राह्मण समाज की हितैषी नहीं है। इंदिरा गांधी ने दलित ही नहीं ब्राह्मण समाज के लिए भी कार्य किया है।
आज कांग्रेस कार्यालय में दिखाई जाएगी फिल्म
कार्यक्रम में उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम के जीवन पर आधारित तथा राहुल गांधी द्वारा सामाजिक न्याय के लिए किए जा रहे संघर्षों पर आधारित दो लघु
फिल्मों का प्रसारण किया गया। इस फिल्म को रविवार को सभी कांग्रेस कार्यालय में दिखाया जाएगा।
इनका हुआ सम्मान
कार्यक्रम के तृतीय सत्र सम्मान समारोह में पूर्व सांसद श्पी0एल0 पुनिया,  बृजलाल खाबरी,  कमल किशोर कमांडो, श्रीमती ओमवती देवी, ए0पी0 गौतम, पूर्व विधायक  धीरेन्द्र प्रसाद,  फूल कुँवर,  इन्दल रावत, श्रीमती मीता गौतम,  भगवती प्रसाद चौधरी, गयादीन अनुरागी,  राधे श्याम कनौजिया तथा सामाजिक एवं बौद्धिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे महानुभाव एच0 एल0 दुसाध,  ज्ञान प्रकाश जख्मी,  अमित नायब, महेश चंद देवा भाई, सुश्री विद्या गौतम,  सुनील राम को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि श्रीमती मीरा कुमार जी द्वारा सम्मानित किया गया।
कई नेता निशाने पर आतंकियों ने किया खुलासा
लखनऊ।। उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए पाकिस्तान से संचालित एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह सोशल मीडिया के विभिन्न हैंडल्स के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में रहकर देश के महत्वपूर्ण संस्थानों, रेलवे संपत्तियों और राजनीतिक व्यक्तियों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था। एटीएस ने समय रहते कार्रवाई कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी साजिश को विफल करने में सफलता प्राप्त की है।
एटीएस को प्राप्त खुफिया जानकारी के अनुसार, एक गिरोह पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में था और उनके निर्देश पर देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। गिरोह का मुख्य काम देश के महत्वपूर्ण संस्थानों की रेकी कर संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान भेजना और योजनाबद्ध तरीके से सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना था। जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और सिग्नल के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स, कई कट्टरपंथी समूहों और अफगानिस्तान के कुछ नंबरों से भी जुड़े हुए थे।
इस गिरोह का मुख्य सदस्य साकिब उर्फ डेविल (25 वर्ष) पुत्र शकील अहमद निवासी ग्राम अगवानपुर थाना परीक्षितगढ़, मेरठ बताया गया है। उसके साथ मेरठ निवासी अरबाब (20), राम विहार, गौतम बुद्ध नगर निवासी विकास पहलावत उर्फ रौनक (27) तथा लोकेश उर्फ पपला पंडित उर्फ बाबू उर्फ संजू (19) भी इस साजिश में शामिल थे। ये सभी आरोपी पैसों के लालच में देश के विभिन्न शहरों में महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी करते थे और उनकी जानकारी तथा वीडियो पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजते थे। पाकिस्तानी हैंडलर इन्हें टेलीग्राम, इंस्टाग्राम के माध्यम से “ओसामा बिन लादेन”, “फरुतुल्ला गोरी”, “कश्मीर मुजाहिद्दीन”, “गजवा-ए-हिंद” तथा धर्म के आधार पर वाहन जलाने के लिए उकसाते थे और षडयंत्र रचते थे।
एटीएस के अनुसार, गिरोह के सदस्य रेलवे सिग्नल बॉक्स, गैस सिलेंडर से भरे ट्रकों और अन्य संवेदनशील ठिकानों पर आगजनी और विस्फोट की साजिश रच रहे थे। इनका मकसद देश में भय और अस्थिरता का माहौल पैदा करना तथा आर्थिक नुकसान पहुंचाना था। आरोपियों ने गाजियाबाद, अलीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में कई स्थानों पर रेकी भी की थी। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों द्वारा कुछ स्थानों पर आगजनी की छोटी घटनाएं भी अंजाम दी गई थीं, जिनके वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे जाते थे। इसके बदले में उन्हें क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान किया जाता था। पाकिस्तानी हैंडलर्स द्वारा उन्हें गूगल लोकेशन भेजकर टारगेट तय किए जाते थे और धार्मिक उन्माद फैलाकर उन्हें हिंसक गतिविधियों के लिए उकसाया जाता था।
2 अप्रैल 2026 को आरोपियों ने लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे सिग्नल और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की योजना बनाई थी। लेकिन एटीएस टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से ज्वलनशील पदार्थ से भरा एक कैन, सात स्मार्टफोन, 24 पर्चे और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। इस संबंध में एटीएस थाना, लखनऊ में भारतीय न्याय संहिता 2023 और गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम 1967 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एटीएस की इस कार्रवाई से एक बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हुई है, जिससे प्रदेश में संभावित बड़े नुकसान को टालने में सफलता हासिल की गई और देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त गिरोह का भी पर्दाफाश हुआ है।
असम को नहीं बनने देंगे लव जेहाद व लैंड जेहाद की धरतीः योगी
असम के बरपेटा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने की जनसभा
बारपेटा (असम)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन अप्रैल को  असम के चुनावी रण में उतरे। एनडीए उम्मीदवार दीपक कुमार दास के पक्ष में बारपेटा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस व यूडीएफ पर जमकर निशाना साधा।
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के पहले ही मैदान छोड़कर भाग गई, जबकि यूडीएफ को भी बंगाल की खाड़ी में फेंकने का समय आ गया है। उन्होंने असमवासियों से एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया और कहा कि घुसपैठियों को बाहर करना है और असम की डेमोग्राफी को बदलने नहीं देना है। एनडीए का संकल्प है कि असम को लव जेहाद-लैंड जेहाद की धरती नहीं बनने देंगे। यहां घुसपैठ नहीं होने देंगे। कांग्रेस व यूडीएफ की घुसपैठियों के जरिये डेमोग्राफी बदलने की साजिश सफल नहीं होने देंगे। एक-एक घुसपैठी को चिह्नित कर यहां से बाहर करने की भी व्यवस्था हो रही है।
असम में घुसपैठ की जननी है यूडीएफ, कांग्रेस उसकी सहयोगी
सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने तय किया है कि असम को घुसपैठ का अड्डा नहीं बनने देंगे और दंगाइयों को निकाल बाहर करेंगे। कांग्रेस व यूडीएफ को जब भी अवसर मिला, इन्होंने भारत व भारतीयता को अपमानित किया। यूडीएफ असम में घुसपैठ की जननी है। घुसपैठियों के बल पर असम की सत्ता पर कब्जा करना चाहती है। कांग्रेस उनकी सहयोगी बनकर असम की संस्कृति से खिलवाड़ कर रही है। वहीं एनडीए सरकार असम की सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण करते हुए हर घुसपैठिए को बाहर कर डेमोग्राफी को चेंज करने की साजिश को विफल कर रही है।
सीएम योगी ने असम को गौरव की धरा बताया, कहा- मेहनत, परिश्रम व पुरुषार्थ से चाय की चुस्की को दुनिया तक पहुंचाया*
सीएम ने असमवासियों को रंगोली बिहू उत्सव की शुभकामना दी। उन्होंने असम को भारत के गौरव की धरा बताया और कहा कि हर भारतवासी यहां मां कामाख्या के दर्शन करने आता है। यहां की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व समृद्ध परंपरा ने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण में महती भूमिका का निर्वहन किया है। वैष्णव परंपरा में श्रीमंत शंकर देव व माधव देव की पावन धरा ने नई ऊंचाई के साथ इसे एकता, भक्ति व मानवता के संदेश की भूमि के रूप में परिवर्तित किया है। असम का काजीरंगा नेशनल पार्क राइनो के साथ जैव विविधता के लिए जग विख्यात है। अहोम राजवंश ने इसी पावन धरा में विदेशी आक्रांताओं के छक्के छुड़ाकर अहोम की समृद्ध संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक ले जाकर भारत की रक्षा में योगदान दिया था। अहोम राजवंश के महान नायक लचित बोरफुकन का अदम्य साहस, शौर्य व पराक्रम भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा रहा है। असम ने मेहनत, परिश्रम व पुरुषार्थ से चाय की चुस्की को दुनिया तक पहुंचाया। असम अब चाय के साथ चिप के उत्पादन की केंद्रभूमि भी बन रही है।
कांग्रेस के लोग एक खानदान का रखते थे ध्यान, अटल जी व मोदी जी ने असम के लाल को दिया भारत रत्न
सीएम योगी ने तंज कसा कि कांग्रेस सरकार में भारत रत्न केवल एक खानदान के लोगों को प्राप्त होता था। असम के संगीत व संस्कृति की पहचान भूपेन हजारिका को कांग्रेस ने भारत रत्न नहीं दिया। उन्हें 2019 में मोदी सरकार ने और गोपीनाथ बोरदोलोई को 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने भारत रत्न दिया। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की एनडीए सरकार ने संस्कृति, परंपरा व विरासत को आगे बढ़ाया। एनडीए सरकार सुरक्षा, सुशासन व सेवा के माध्यम से बिना भेदभाव शासन की योजनाओं का लाभ गांव, गरीब, किसान, महिला व नौजवान तक पहुंचा रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेतृत्व की सरकारों ने 60 वर्षों तक असम में अराजकता, दंगा, कर्फ्यू, घुसपैठ को बढ़ावा देकर सुरक्षा में सेंध लगाई और विरासत को अपमानित किया। कांग्रेस को मां कामाख्या कॉरिडोर, काजीरंगा नेशनल पार्क में राइनो संरक्षण, असम व पूर्वोत्तर की कनेक्टिविटी याद नहीं आई। आज पूर्वोत्तर राज्यों में सड़क, रेल, एयरपोर्ट व इनलैंड वाटरवे की बेहतरीन कनेक्टिविटी है और यहां इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, एम्स, आईआईटी, आईआईएम का निर्माण हो रहा है।
जहां भी एनडीए सरकार, वहां विकास व विरासत का सम्मान
मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि देश में जहां-जहां एनडीए सरकार है, पीएम मोदी के नेतृत्व में वहां-वहां विकास और विरासत का सम्मान है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामजन्मभूमि के लिए आंदोलन चला। असम से भी रामभक्त जाते थे, नारा लगाते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। लेकिन, कांग्रेस ने कहा कि राम तो हुए ही नहीं। उसके सहयोगी दलों ने भी राम के अस्तित्व को नकारा, लेकिन जब यूपी में डबल इंजन सरकार बनी तो 500 वर्ष की तमन्ना पूरी हुई और अयोध्या में भव्य राममंदिर बन गया।
यूपी में धर्मस्थल से नहीं आती चिल्लाने की आवाज
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज दंगा, कर्फ्यू और माफिया मुक्त है। नो कर्फ्यू, नो दंगा, वहां सब है चंगा। यूपी की सड़कों पर कोई नमाज नहीं पढ़ सकता। वहां धर्मस्थलों से चिल्लाने की आवाज नहीं आती है। यदि किसी ने दंगा करने का दुस्साहस किया तो उसकी प्रॉपर्टी जब्त कर दलितों, गरीबों, जनजाति समुदाय में बांट दी जाती है। घुसपैठियों या दंगाइयों का कोई अधिकार नहीं होता। कांग्रेस व यूडीएफ ने असम की संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया। घुसपैठियों को बसाकर डेमोग्राफी बदलने और असमवासियों के हक, राशन, मकान व जमीन पर जबरन कब्जे का काम किया। अब एक-एक घुसपैठिए को चिह्नत कर बाहर करने की व्यवस्था हो रही है। इसके साथ ही एनडीए की डबल इंजन सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में विरासत के रूप में मां कामाख्या कॉरिडोर के निर्माण को आगे बढ़ा रही है तो दूसरी ओर हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम सरकार विकास कार्य कर रही है।
एनडीए ही कर सकती है विकास, कांग्रेस-यूडीएफ के पास न विजन, न कार्य करने की क्षमता
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 9 वर्ष से डबल इंजन सरकार है। वहां एक भी दंगा नहीं हुआ। यूपी में डबल इंजन सरकार विकास और गरीब कल्याण के कार्यों को बढ़ा रही है। उज्ज्वला योजना कनेक्शन, भरपूर बिजली, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख रुपये तक का लाभ, युवाओं को नौकरी व रोजगार, गरीबों के लिए फ्री राशन की सुविधा दी जा रही है। असम के चाय बागान में काम करने वाले श्रमिकों को स्पेशल पैकेज देकर सम्मानजनक रूप से आगे बढ़ाने का कार्य केवल भाजपा व एनडीए सरकार ही कर सकती है, क्योंकि कांग्रेस व यूडीएफ के पास विजन और कार्य करने की क्षमता नहीं है। ये केवल भारत की सुरक्षा में सेंध लगा रहे हैं। योगी ने असमवासियों से अपील की कि इन्हें सेंध लगाने की छूट नहीं देनी है।
किसान परेशान, सरकार मस्त: अखिलेश यादव
लखनऊ।।सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में किसान बर्बाद हो गया है और आलू उत्पादकों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि आगरा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा और एटा समेत कई जिलों में किसान भारी नुकसान झेल रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि किसानों ने आलू की खुदाई तक नहीं कराई और ट्रैक्टर से फसल जोत दी।
गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क में डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार ने आलू खरीद का वादा किया था, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया कि इसके लिए कितना बजट तय किया गया। अखिलेश यादव ने निवेश को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एमओयू के जरिए हुए निवेश में कितना जमीन पर उतरा, किस औद्योगिक नीति के तहत निवेश आया और कितने लोगों को रोजगार मिला, इसका जवाब सरकार दे।
यूपी में कानून-व्यवस्था की हत्या हो गई: अखिलेश यादव
गोरखपुर में हत्यारों को कौन बचा रहा है
महिलाओं के लिए पहले की समाजवादी पेंशन योजना फिर चलायी जाएगी- अखिलेश
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। यूपी में कानून-व्यवस्था की हत्या हो गयी है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के क्षेत्र में खुलेआम हत्यायें हो रही है। भाजपा सरकार पुलिस से राजनीतिक काम लेगी तो कानून-व्यवस्था कभी नहीं ठीक हो सकती है। भाजपा सरकार में हथेली गर्म, पुलिस नर्म की स्थिति है।  भाजपा की सरकारें जहां-जहां है वहां बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। कानून-व्यवस्था बर्बाद है। भ्रष्टाचार सबसे ज्यादा है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर की घटना को लेकर भाजपा के ही सांसद ने कहा कि हत्यारों को बचाया गया तो राज्य सभा में नंगा कर देंगे। आखिर कौन दोषी है ?
गोरखपुर में पीड़ित की बेटी के आरोप लगता है सच हैं।  आरोपी को थाने से छोड़ दिया। तहरीर से नाम हटा दिया गया। केवल गोरखपुर में ही नहीं वाराणसी में छात्र की खुलेआम हत्या हो गयी। बदायूं की घटना में मां ने बताया कि कई बार शिकायत की गयी थी कि जान को खतरा है लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मथुरा में संत की हत्या हो गयी। प्रशासन क्या कर रहा था?
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को हटाए बिना कानून-व्यवस्था नहीं सुधर सकती है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। एक विभाग में हजारों करोड़ का टेंडर बांट दिया गया है। लखनऊ में इस सरकार ने ग्रीन कारिडोर नहीं, बर्बाद कॉरिडोर बनाया हैं, उसके डिजाइन में खामियां है। ग्रीन कॉरिडोर में हर चौराहे पर पुलिस लगानी पड़ेगी। उद्घाटन के बाद ही कॉरिडोर धंस गया। ग्रीन कॉरिडोर में पैदल चलने के लिए कोई जगह नहीं है। कॉरिडोर का डिजाइन मानकों के विपरीत है। यह कॉरिडोर कभी ग्रीन नहीं होगा, इस पर टैªफिक कभी साफ-सुथरा नहीं रहेगा। सड़क पर टर्न है। सात हजार करोड़ की लागत से ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जबकि इतने में 6 और आठ लेन की सड़क बन सकती थी।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है। रसोई गैस सिलेण्डर लापता है। गैस सिलेण्डर के लिए लाईनें लगी है। झांसी में भाजपा नेताओं ने गैस सिलेण्डर का ट्रक गायब कर दिया। पूरी ट्रक का सिलेण्डर चोरी कर लिया। आधे सिलेण्डर खाली मिले हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने अभी से अधिकारियों की सेटिंग शुरू कर दी है। बंगाल में भाजपा चाहे जो कर ले, चाहे जितने अधिकारी बदल दें वहां ममता बनर्जी जी फिर चुनाव जीतेंगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में महिलाओं के रानी लक्ष्मी बाई सम्मान योजना शुरू की गयी थी। उसमें बहादुरी और हुनर के लिए बेटियों को सम्मानित किया गया। इसी तरह से यश भारती के जरिए देश विदेश में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले यूपी के विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में कवि, साहित्यकार, खिलाड़ी, संगीतकार, अन्य क्षेत्र के लोगों को सम्मानित किया था। उन्हें सम्मान राशि भी देना शुरू किया था। समाजवादी पेंशन दिया जा रहा था।
इस सरकार ने इन योजनाओं को बंद कर दिया। समाजवादी पार्टी के सरकार बनने पर पुनः समाजवादी पेंशन शुरू की जाएगी। महिलाओं को विशेष सम्मान देकर नारी समृद्धि सम्मान योजना में हर साल 40 हजार रुपये देंगे। महिलाओं के लिए पहले की समाजवादी पेंशन योजना फिर चलायी जाएगी। साथ ही 40 हजार रुपये विशेष सम्मान राशि देंगे।
#सपा#अखिलेश #गोरखपुर #भाजपा #समाजवादीपार्टी #ग्रीन कारीडोर#योजना #सिलेंडर #समाजवादीपेंशन।