उत्तर प्रदेशउत्तराखंडप्रादेशिक

भव्य तरीके से मनाएंगे बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती

2 दिन चलेगा कार्यक्रम, 10 क्विटंल फल व भोजन वितरण के साथ होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम 

लखनऊ। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश द्वारा पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है। यह कार्यक्रम 13 अप्रैल की संध्या 5 बजे  से प्रारंभ होकर 14 अप्रैल तक लगातार दो दिनों तक आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत 13 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर होगी, जिसमें प्रसिद्ध भीम गीत गायक राम निवास पासवान अपनी पूरी मंडली के साथ प्रस्तुति देंगे। यह भव्य आयोजन गोमती नगर स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क के मुख्य द्वार के सामने पूर्व वर्षों की तरह ही आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दूसरे दिन 14 अप्रैल को बाबा साहब के अनुयायियों के बीच 10 क्विंटल भोजन एवं फल वितरण किया जाएगा साथ ही मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम भी होगा।शनिवार को आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में समिति के संयोजकों  अवधेश कुमार वर्मा, डॉ. राम सबद जैसवारा, आर.पी. केन  पीएम प्रभाकर, प्रेम चंद्र, लेखराम, बन्नी सिंह, नेकी राम, बिंदा प्रसाद अजय कुमार तथा धीरेंद्र कुमार सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बाबा साहब की जयंती के कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समिति ने सभी आरक्षण समर्थकों से से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button