उत्तर प्रदेशउत्तराखंडराजनीति

किसान परेशान, सरकार मस्त: अखिलेश यादव

लखनऊ।।सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में किसान बर्बाद हो गया है और आलू उत्पादकों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि आगरा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा और एटा समेत कई जिलों में किसान भारी नुकसान झेल रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि किसानों ने आलू की खुदाई तक नहीं कराई और ट्रैक्टर से फसल जोत दी।

गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क में डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार ने आलू खरीद का वादा किया था, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया कि इसके लिए कितना बजट तय किया गया। अखिलेश यादव ने निवेश को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एमओयू के जरिए हुए निवेश में कितना जमीन पर उतरा, किस औद्योगिक नीति के तहत निवेश आया और कितने लोगों को रोजगार मिला, इसका जवाब सरकार दे।

Related Articles

Back to top button