Uncategorizedउत्तर प्रदेश

20 साल पुराने ट्रांसफार्मर को हटा कर नया लगाने की मांग


अभियंता संघ ने कार्रवाई का किया विरोध
​लखनऊ। राज्य विद्युत परिषद अभियंता
संघ ने कहा कि पुराने ट्रांसफार्मर की बार बार मरम्मत कराया जा रहा है। अब मरम्मत के बजाय 20 साल पुराने ट्रांसफार्मर के स्थान पर नए लगाए जाए। अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई न की जाए। अब तक हुई कार्रवाई वापस ली जाए। इस संबंध में संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुर्जर ने विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा है।

विभागीय उच्चाधिकारियों को भेजे गए पत्र में बताया कि वितरण ट्रांसफार्मरों की बार बार मरम्मत में लाखों रुपए खर्च होते हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए निर्धारित आई एस 2026 और आई एस 1180 जैसे राष्ट्रीय मानकों का पालन किया जाए। कई वर्कशॉप में आधुनिक टेस्टिंग मशीनों और योग्य तकनीकी कर्मचारियों का अभाव है। इसे पूरा किया जाए।

​अभियंताओं का कहना है कि एक ही ट्रांसफार्मर का बार-बार वर्कशॉप जाना विभाग के बजट पर बोझ डाल रहा है। जहाँ एक ट्रांसफार्मर की लाइफ 15-20 साल होनी चाहिए। इससे अधिक समय वालों को हटा कर नया लगाया जाए।दो बार से अधिक किसी भी ट्रांसफार्मर को रिपेयर ना किया जाए उसके स्थान पर नया ट्रांसफार्मर रखा जाए। ट्रांसफार्मर डैमेज के नाम पर बिना किसी जांच के निर्दोष अभियंताओं पर कार्रवाई ना की जाए तथा की गई कार्रवाइयों को वापस लिया जाए।

Related Articles

Back to top button