उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ के डॉक्टर का वेतन किया आधा

ब्लड जांच के नाम पर रूपये मांगने के मामले में रिपोर्ट तलब 

दो सदस्यीय कमेटी गठित 


​लखनऊ। प्रतापगढ़ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्यय केंद्र पट्टी में ब्लड जांच के नाम पर वसूली होने के मामले में अपर मुख्यय सचिव अमित कुमार घोष ने 24 घंटे में सीएमओ से रिपोर्ट तलब की है।। आरोपी चिकित्सक का आधा वेतन रोक दिया है।

​8 अप्रैल को ग्राम उपाध्यायपुर निवासी अजीत कुमार मिश्रा अपने बीमार पिता को पट्टी सीएचसी ले गए थे। आरोप है कि वहां तैनात डॉ. अखिलेश जायसवाल ने अस्पताल की सुविधाओं के बजाय बाहरी लोगों को बुलाकर कक्ष में ही ब्लड सैंपल दिलवाया और जांच के एवज में 2,000 की मांग की। शिकायतकर्ता द्वारा विरोध करने और वीडियो बनाने पर चिकित्सक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। शिकायत के आधार पर ए सी एस अमित कुमार घोष ने आरोपी चिकित्सक का अग्रिम आदेशों तक आधा वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है। दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। मामले की विस्तृत रिपोर्ट के लिए डॉ. ए.एन. राय और डॉ. श्याम भार्गव की दो सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जिसे 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपनी होगी।

​अपर मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अस्पतालों में मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करें और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Related Articles

Back to top button