उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

एसआईआर में घटे 2.04 करोड़ मतदाता

लखनऊ। प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 2.04 करोड़ मतदाता घट गए। यह स्थिति तब है जब इस दौरान 84 लाख 28 हजार 767 नए नाम बढ़े हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी की।

इसमें कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता हैं। इसमें 54.54 प्रतिशत पुरुष हैं, जबकि 45.46 प्रतिशत महिलाएं हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की लखनऊ कैंट सीट पर सबसे ज्यादा 34.18 प्रतिशत नाम कटे हैं।

27 अक्तूबर 2025 को फ्रीज की गई मतदाता सूची में 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 मतदाता थे। उसके बाद 6 जनवरी को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची में 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाता रह गए। मसौदा सूची में शामिल 1.04 करोड़ मतदाताओं को वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान न हो पाने के कारण और 2.22 करोड़ मतदाताओं को तार्किक विसंगतियों के कारण नोटिस दिए गए।

350436 मतदाता नहीं दे पाए नोटिसों का संतोषजनक जवाब

सीईओ नवदीप रिणवा ने बताया कि 6 जनवरी के बाद से मतदाता सूची से 8 लाख 15 हजार 996 नाम सूची से बाहर किए गए। इनमें 3 लाख 50 हजार 436 ऐसे मतदाता थे, जो नोटिसों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। 

इसके अलावा 328350 अपने स्थान से अनुपस्थित या स्थायी रूप से स्थानांतरित मिले। 79076 पहले से कहीं और के मतदाता (ऑलरेडी एनरोल्ड) थे। 55865 की मृत्यु हो चुकी थी। जबकि, 2269 नागरिक न होने और 18 वर्ष से कम होने के कारण बाहर किए गए।

Related Articles

Back to top button