
पर्यवेक्षक के रूप में शिवराज सिंह चौहान पहुंचे पटना
पटना। बिहार की सियासत इस समय बेहद अहम मोड़ पर खड़ी है। यहां नए मुख्यमंत्री चयन की कवायद शुरू हो गई है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 तारीख तक इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन लगभग तय माना जा रहा है। इस संभावित बदलाव के साथ ही सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बिहार की कमान किसके हाथ में जाएगी। चर्चा है कि इस बार मुख्यमंत्री पद भारतीय जनता पार्टी के खाते में जा सकता है, जबकि जेडीयू को उपमुख्यमंत्री पद से संतुष्ट होना पड़ सकता है।



