उत्तर प्रदेश

शनिवार को मनाई जाएगी ईद

लखनऊ। चंद्रदर्शन के अनुसार शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाएगा। इसके अवसर पर शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। इसके कारण पुराने लखनऊ में शनिवार सुबह छह बजे से नमाज की समाप्ति तक ट्रैफिक परिवर्तित किया गया है। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस शव वाहन, एंबुलेंस आदि को निकलवाएगी।

– सीतापुर रोड की तरफ से डालीगंज रेलवे क्राॅसिंग तिराहे की तरफ कोई भी यातायात पक्के पुल की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात डालीगंज रेलवे क्राॅसिंग ओवरब्रिज से बाएं मुड़कर चौराहा नंबर आठ निरालानगर से आईटी की ओर से जा सकेगा।
– पक्का पुल खदरा साईड तिराहा से सामान्य यातायात पक्कापुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर नहीं जा सकेगा। यह पक्का पुल से पहले तिराहे से बंधा रोड या नया पक्कापुल होकर जा सकेगा। – हरदोई रोड, बालागंज की तरफ से आने वाले बड़े वाहन बड़ा इमामबाड़ा या टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जा सकेगा। यह कोनेश्वर चौराहे से दाएं चौक चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा होकर जा सकेगा। – कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर होकर बड़ा इमामबाड़ा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्राॅस (कमला नेहरू) चौराहा, शाहमीना तिराहा या नींबू पार्क, नया पुल होकर अपने जाएगा।

Related Articles

Back to top button