बी टी सी सी वी शिक्षकों ने की मांग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ की प्रांतीय कमेटी की बैठक रविवार को लखनऊ दारुल सफ़ा संघ कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में हुई, जिसमें शिक्षको, शिक्षा मित्रों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ। प्रांतीय बैठक को सम्बोधित करतें हुए उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महा संघ के प्रदेश संयोजक अनिल यादव ने कहा की प्रदेश के बेसिक शिक्षा में गर्मी और जाड़े की छुट्टियों में परिषदीय शिक्षकों के जिले के बाहर (अंतरजनपदीय) पारस्परिक तथा शिक्षको के (अंतर-जनपदीय) समान्य स्थानांतरण किए जाने की व्यवस्था है लेकिन इस बार जाड़े की छुट्टियों में कोई आदेश नहीं आया, दो साल से पारस्परिक ट्रांसफर एवं समान्य ट्रांसफर के आदेश के लिए लाखों शिक्षक शासन की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं। अब स्थानांतरण आदेश की प्रतीक्षा कर रहे -शिक्षकों में असंतोष होने लगा है। उन्होंने ने कहा की सरकार मई -जून की छुट्टियों में स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने का कार्यक्रम जल्द जारी किया जाए, ताकि शिक्षक अपने घर के नजदीक पहुंच सकें।उन्होंने ने कहा है कि समय से स्थानांतरण के लिए जल्द आदेश जारी नहीं किया गया तो गर्मी के अवकाश में शिक्षकोंको स्थानांतरण मिलना कठिन हो जाएगा, क्योंकि आदेश जारी किए जाने के बाद प्रक्रिया पूर्ण करने, सत्यापन आदि में समय लगता है। ऐसे में जल्द समयसारिणी जारी कर समायोजन की प्रक्रिया पूरी की जाए, उन्होंने ने मांग की है कि नए सत्र अप्रैल से पहले स्थानांतरण के लिए आदेश जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षक मृत आश्रितो को शिक्षक पद पर ही नौकरी देने का आदेश जारी करें प्रदेश सरकार, उन्होंने कहा की एक हजार से मृत आश्रित शिक्षक बनने की पूरी अहरता रखें हुए है लेकिन जिलों में चपरासी पद पर कार्य करने पर विवश है। उन्होंने कहा की नगर क्षेत्रों के विद्यालय में शिक्षक नहीं है एक शिक्षक के भरोसे 3से 4 विद्यालय का चार्ज है, सरकार 5 साल के अनुभव रखने वाले ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षको को उनसे विकल्प लेकर नगर क्षेत्र के विद्यालयों में करें समायोजन, जिससे शिक्षक :छात्र अनुपात बेहतर हो सकें। इस दौरान प्रदेश महामंत्री संदीप दत्त, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, संदीप जायसवाल, राम धन, कोषाध्यक्ष सुदोषकर, प्रवक्ता बिनय सिंह, अजित सिंह, अरबिंद यादव, अनिल बलिया, श्याम शंकर, जगजीवन, वृजेश, धर्मपाल यादव, गेना,श्रीमती रिंकी सिंह,सहित सभी प्रांतीय पदाधिकारिय उपस्थित रहें,!




