उत्तर प्रदेश

एक अस्पताल ऐसा भी, जिधर घुमाई नजर, सब मिला  चकाचक


स्वास्थ्य महानिदेशक के निरीक्षण में नहीं मिली कोई खामी
आरएसएम संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों से लिया फीडबैक
लखनऊ। राम सागर मिश्रा सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय। में ओपीडी खत्म होने के बाद ज्यादातर कर्मचारी अपना बचा काम निपटा चुके होते हैं। अंधेरा बढ़ रहा था। 7.45 बजे अधीक्षक सहित अन्य डॉक्टर अगले दिन की प्लानिंग में लगे थे।इसी बीच लकदक गाड़ियां पहुंचती हैं।
पता चला कि दलबल के साथ स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण पहुंचे हैं। वह औचक निरीक्षण पर हैं। गेट से इंट्री करते ही वह इमरजेंसी वार्ड में घुसते हैं। वहां तैनात डॉ. अभिषेक से मरीजों के उपचार और देखभाल की जानकारी लेते हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं और इलाज की गुणवत्ता भी जांचते हैं। उसके बाद वे महिला जनरल वार्ड, पीडियाट्रिक, मेडिसिन, पैथोलॉजी समेत दूसरे विभागों का जायजा लेते हैं। वह कमियं ढूंढते हैं, लेकिन कोई कमी उन्हें नजर नहीं आती। वह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डा. वीके शर्मा से भी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हैं।


डा. शर्मा जवाब देते हैं कि कोशिश रहती है कि किसी भी दिन कोई समस्या न दिखे। डॉक्टर और कर्मचारी हमेशा ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आए। ताकि मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके।

वार्ड से लेकर पैथोलॉजी तक देखा
महानिदेशक ने पैथोलॉजी, आईसीयू सहित अन्य स्थानों की भी जानकारी देते हैं। जिधर भी नजर घुमाते हैं, व्यवस्था चकाचक मिलने से वह खुश नजर आए। वह डॉक्टरों से बात करते हैं और नर्सिंग कर्मियों से भी। सभी एक स्वर से किसी तरह की समस्या नहीं होने की बात बताते हैं। महानिदेशक की यह मुस्कुराहट अन्य कर्मचारियों में काम का जज्बा बढ़ाती है। कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने डा. शर्मा के साथ लगातार मेहनत की। इस का नतीजा है कि आज महानिदेशक को किसी तरह की कमियां नहीं मिली हैं।

Related Articles

Back to top button