पहले दिन 27 ने दिया बस चलाने का ट्रायल
लखनऊ। रोडवेज में संविदा बस चालकों की भर्ती प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। अवध बस स्टेशन परिसर में आयोजित रोजगार मेले के पहले दिन 30 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। जांच के दौरान तीन आवेदन निरस्त कर दिए गए। 27 अभ्यर्थियों को बस चलाने के ट्रायल के लिए बुलाया गया है।
लखनऊ परिक्षेत्र के लिए यह भर्ती प्रक्रिया तीन दिनों तक चलेगी। इस दौरान कुल 250 पदों पर संविदा चालकों की भर्ती की जानी है। आवेदन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लिए जा रहे हैं और मौके पर ही दस्तावेजों की जांच कर योग्य अभ्यर्थियों को अगले दिन ट्रायल के लिए बुलाया जा रहा है।
